main page

Pearl v Puri Case: केआरके का ट्वीट-'अपने 'हवस के पुजारी' दोस्त को बचाने के लिए बच्ची को झूठा बताने वालों तुम सेलेब्रिटी के नाम पर धब्बा हो'

Updated 08 June, 2021 11:24:31 AM

: केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों ही उनका बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान संग पंगा चल रहा था। कमाल राशिद खान पर सलमान खान की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसपर केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म ''राधे'' की खराब समीक्षा की इसलिए उनपर मामला दर्ज करवा दिया गया।हालांकि केआरके पर सलमान  भ्रष्ट बताने और तमाम गलत आरोप पर केस हुआ था। इसी बीच एक बार फिर केआरके कुछ बड़े स्टार्स पर भड़क गए हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में रेप के

मुंबई: केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट्स के जरिए चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों ही उनका बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान संग पंगा चल रहा था। कमाल राशिद खान पर सलमान खान की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसपर केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए उनपर मामला दर्ज करवा दिया गया।

Bollywood Tadka

हालांकि केआरके पर सलमान  भ्रष्ट बताने और तमाम गलत आरोप पर केस हुआ था। इसी बीच एक बार फिर केआरके कुछ बड़े स्टार्स पर भड़क गए हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में रेप के आरोप में जेल गए एक्टर पर्ल पुरी का साथ देने वालों की क्लास लगाई है।

Bollywood Tadka

कमाल अपनी ट्वीट पर लिखते हैं-'अगर आप अपने दोस्त हवस का पुजारी को बचाने के लिए 11 साल की बच्ची को झूठा करार देते हैं, तो आप भी क्रिमिनल हैं। आप सेलेब्रिटी के नाम पर धब्बा हो।'

Bollywood Tadka

बता दें कि पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी से टीवी जगत में हंगामा मच गया है। पूरी टीवी इंडस्ट्री पर्ल के सपोर्ट में उतरीं हैं। उनका कहना है कि पर्ल को गलत इल्जाम में फंसाया जा रहा है। वहीं मुंबई के डीसीपी ने दावा किया है कि पुलिस के पास पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

Content Writer: Smita Sharma

krkslamsindustry starssupporterpearl v purirape caseBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...