main page

रणबीर संग आलिया की शादी पर KRK ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोसा, लिखा- आज औकात पता चल गई न बेटा, धोखा का कुत्ता घर का न...

Updated 14 April, 2022 04:43:01 PM

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज आलिया भट्ट अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोशल मीडिया पर उनकी शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेहद एक्साइटड हैं। इसी बीच विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्

बॉलीवुड तड़का टीम. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज आलिया भट्ट अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सोशल मीडिया पर उनकी शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेहद एक्साइटड हैं। इसी बीच विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर कमाल आर खान ने आलिया की शादी पर बेतुका बयान दिया है।

Bollywood Tadka


रणबीर कपूर संग शादी रचाने जा रही आलिया के लिए केआरके ने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुझसे आलिया भट्ट के चक्कर में लड़ाई की। अब आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी शादी में इनवाइट तक नहीं किया। आज औकात पता चल गई न बेटा। धोखा का कुत्ता न घर का ना घाट का।

Bollywood Tadka


एक और ट्वीट में केआरके ने लिखा- बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि आलिया ने सिद्धार्थ को भगाया तो क्या हुआ? सिद्धार्थ को कियारा मिल गई। इसका मतलब ये है कि सब श्योर हैं कि जल्दी ही कियारा भी उस लुक्खे को लात मार देगी। क्योंकि कोई भी लड़की फ्लॉपर के साथ रहना नहीं चाहती।

 

इस ट्वीट के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस केआरके पर भड़क गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे।
बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थी। हालांकि बाद में खबरें आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसी को देखते हुए केआरके ने अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को ताना मारा है।
 

Content Writer: suman prajapati

KRKtauntsSidharth MalhotraAlia BhattmarriageRanbir KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...