एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों परिवार से दूर केपटाउन में हैं। अर्जुन केपटाउन ''खतरों के खिलाड़ी 11'' की शूटिंग कर रहे हैं। अर्जुन और उनकी पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी ने वीडियो कॉल पर अपनी शादी की 8वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। जिसके स्क्रीनशॉट नेहा ने इंस्टा स्टोरी में शेयर भी किए हैं।साल 2013 में अर्जुन ने नेहा से शादी की थी।
20 May, 2021 04:47 PMमुंबई. एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों परिवार से दूर केपटाउन में हैं। अर्जुन केपटाउन 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रहे हैं। अर्जुन और उनकी पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी ने वीडियो कॉल पर अपनी शादी की 8वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। जिसके स्क्रीनशॉट नेहा ने इंस्टा स्टोरी में शेयर भी किए हैं। साल 2013 में अर्जुन ने नेहा से शादी की थी।

स्क्रीनशॉर्ट्स में नेहा पति अर्जुन के साथ खास पल सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। नेहा ने अर्जुन के लिए कुछ खास ऑनलाइन तैयारी की थीं। नेहा मोमबत्तियों, फ्लास्क, लैंप और एक केक से सजी टेबल के पास बैठी हैं, जबकि अर्जुन टैबलेट स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने केक काट कर शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की।

अर्जुन और नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर वीडियो शेयर कर एक दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी। अर्जुन ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी मेरी रॉक, मेरी रॉकस्टार, मेरी पार्टनर इन क्राइम। पहली एनिवर्सरी है, जिसमें हम साथ नहीं हैं, साथ सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन जब मैं वापस आ जाऊंगा तो हम सेलिब्रेट करेंगे। खूब-खूब प्यार और हां तुम रोना नहीं। हम दोनों को शादी के आठ साल मुबारक।
नेहा ने वीडियो शेयर कर लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी बेबी आप सच में भगवान का आशीर्वाद हैं.. पार्टनर इन क्राइम होने के लिए धन्यवाद, मेरी सबसे अच्छी दोस्त मिसिंग यू लव .. 8वीं सालगिरग की शुभकामनाएं।' फैंस इन वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें अर्जुन ने 'हम तुम', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'नागिन' और 'परदेस में है मेरा दिल' जैसे टीवी शोज हैं। 2020 में उन्होंने 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' वेब शो से डिजिटल डेब्यू भी किया।