बॉलीवुड में कई हीरोज के नाम एक जैसे हैं, जिन्हें सुनकर लोग दूसरे एक्टर का धोखा खा जाते हैं। बस इसी धोखे के चलते कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का अपना असली नाम चेंज करना पड़ा। कृष्णा अभिषेक का असली नाम अभिषेक शर्मा है, जिसे अभिषेक बच्चन की वजह से बदलना पड़ा। उन्होंने अलग-अलग नाम मिलाकर अपना नाम कृष्णा अभिषेक रख लिया। अब इसके पीछे की सारी कहानी कॉमेडियन ने मीनष पॉल के पॉडकास्ट शो में खुद बताई।
18 May, 2022 05:37 PMमुंबई. बॉलीवुड में कई हीरोज के नाम एक जैसे हैं, जिन्हें सुनकर लोग दूसरे एक्टर का धोखा खा जाते हैं। बस इसी धोखे के चलते कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का अपना असली नाम चेंज करना पड़ा। कृष्णा अभिषेक का असली नाम अभिषेक शर्मा है, जिसे अभिषेक बच्चन की वजह से बदलना पड़ा। उन्होंने अलग-अलग नाम मिलाकर अपना नाम कृष्णा अभिषेक रख लिया। अब इसके पीछे की सारी कहानी कॉमेडियन ने मीनष पॉल के पॉडकास्ट शो में खुद बताई।
कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में शो में बताया, 'सिर्फ मनीष मुझे क्रुष्णा बुलाता है। मेरे नाम का उच्चारण कृष्णा है। एस्ट्रोलॉजर संजय जुमानी ने मेरा नाम बदला था। कश्मीरा ने उन्हें इंसिस्ट किया था। जिसके बाद उन्होंने मुझे 'I' की जगह 'U'का इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे मुझे बहुत पॉपूलेरिटी मिलेगी और इसे संयोग ही समझ लीजिए कि नाम बदलने के 10 साल बाद मैंने नच बलिए साइन किया और मैं फेमस हो गया।'
कृष्णा ने आगे बताया, 'मेरा नाम अभिषेक शर्मा है। मेरी मां मिस्टर अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थीं। जब मैं पैदा हुआ तो उन्होंने उनके बेटे के नाम पर मेरा नाम रखा। तो मेरा नाम अभिषेक बच्चन की वजह से रखा गया अभिषेक। लेकिन फिर बाद में इसे बदलकर कृष्णा रख दिया गया और ये भी हुआ अभिषेक की वजह से। मतलब जब मैंने एक्टिंग शुरू की थी। तब मुझे ये कहा गया कि यहां अभिषेक नाम का एक और एक्टर है। उस वक्त वेबसाइट पॉपूलर हो रही थी। तो जब अभिषेक का नाम लिखा जाता था, तब अभिषेक बच्चन का नाम पहले दिखाता था। मैंने उनको बताया और खुद भी सोचा कि वह बच्चन परिवार से हैं। उन्होंने भी कहा कि वह मेरा नाम अभिषेक नहीं रखेंगे। इसलिए मैं कृष्णा अभिषेक बन गया।'
कृष्णा अभिषेक ने आज जो अपने काम और कॉमेडी से जो पहचान बनाई है, उसे किसी के परिचय की जरूरत नही है। वह 'द कपिल शर्मा शो' में सपना का किरदार निभाकर लोगों का एंटरटेन करते हैं। फिलहाल वह शो के टूर पर पूरी टीम के साथ USA गए हुए हैं।