काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक बीते कई दिनों से मामा गोविंदा संग अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। हाल ही में कृष्णा को बहन आरती सिंह और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।
15 Dec, 2020 10:59 AMमुंबई: काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक बीते कई दिनों से मामा गोविंदा संग अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। हाल ही में कृष्णा को बहन आरती सिंह और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।
दरअसल, बीती रात कृष्णा अभिषेक बहन आरती सिंह और दोनों बच्चों के साथ आउटिंग पर निकले। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। लुक की बात करें तो आरती ब्लैक हुडी टाॅप और ब्लू स्किनफिट जैगिंग में कूल दिखीं।
वहीं कृष्णा डेनिम लुक में नजर आए। कृष्णा की फैमिली संग आउटिंग की ये तस्वीरें सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो कृष्णा इन दिनों 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रहे हैं। शो में उनके 'सपना' के किरदार को काफी पसंद किया जाता है। वहीं आरती आखिरी बार 'बिग बाॅस 13' में नजर आईं थीं।