बॉलीवुड में सोशल मीडिया अकांउट हैक करना आजकल आम बात हो गई है। अक्सर बड़े बड़े लोगों का सोशल मीडिया अकांउट हैक होने की खबरें सामने आती रहती है। आज एक बार फिर किसी सैलेब्रिटी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। इस बार एक्ट्रेस कश्मीरा शाह इसमें फंसी। कश्मीरा का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया
27 Jan, 2020 12:11 AMबॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड में सोशल मीडिया अकांउट हैक करना आजकल आम बात हो गई है। अक्सर बड़े बड़े लोगों का सोशल मीडिया अकांउट हैक होने की खबरें सामने आती रहती है। आज एक बार फिर किसी सैलेब्रिटी का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। इस बार एक्ट्रेस कश्मीरा शाह इसमें फंसी। कश्मीरा का इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया जिसकी जानकारी खुद उन्होंने दी।
इसी के साथ कश्मीरा के पति व कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के तहत उन्होंने जानकारी दी है कि कश्मीरा शाह का इंस्टाग्राम अकाउंट कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि इसका पता लगाया जा रहा है। ऐसे में फैंस से उम्मीद कर रहे हैं कि उसे फॉलो ना करें। जब तक इससे जुड़ी जानकारी न सामने आ जाए।
बता दें कश्मीरा को अकाउंट हैक होने का तब पता चला जब उनकी टाइमलाइन पर किसी और की तस्वीरें पोस्ट होने लगीं। यह अकाउंट किसी लड़की ने हैक किया था। इसके कुछ देर बाद किसी लड़के की तस्वीरें उनके अकाउंट से पोस्ट होने लगीं।
कश्मीरा के फैंस ये देख परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने अकाउंट को दोबारा रिस्टोर किया। इसके बाद कश्मीरा ने सेल्फी साझा करते हुए सभी प्रशंसकों को शुक्रिया कहा।
एक्ट्रेस ने लिखा- मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट अब ठीक हो गया है। सभी को पोस्ट और रिपोस्ट करने का शुक्रिया। आप सभी को ढेर सारा प्यार। कभी भी इस तरह से अनजान सोर्स पर यकीन नहीं करिएगा।