main page

Dreamy b'day celebration: बीच किनारे दोस्तों संग क्रिस्टल डिसूजा ने की जमकर पार्टी, ऋत्विक की बाहों में पोज देती बेहद खुश दिखीं एक्ट्रेस

Updated 03 March, 2022 05:54:27 PM

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे टीवी इंडस्ट्री के खास फ्रेंड्स के साथ बीच किनारे मनाया। दोस्तों संग जश्न की तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। फैंस क्रिस्टल की दोस्तों संग मस्ती भरी तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे टीवी इंडस्ट्री के खास फ्रेंड्स के साथ बीच किनारे मनाया। दोस्तों संग जश्न की तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। फैंस क्रिस्टल की दोस्तों संग मस्ती भरी तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टीवी शो 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' फेम एक्ट्रेस दोस्तों संग खूब चिल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। 

Bollywood Tadka


इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस के दोस्तों में ऋत्विक धनजानी, दर्शिता पटेल, और आर्यमन सेठ जैसे स्टार्स शामिल हैं, जो उनकी पार्टी में रंग जमाते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka


तस्वीरों में क्रिस्टल दोस्तों संग मस्ती भरे पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह ऋत्विक धनजानी की बाहों में पोज देती दिख रही हैं और एक्टर क्रिस्टल के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें वाकई में इतनी प्यारी हैं कि देखने वाले किसी भी व्यक्ति का मन खुश हो जाएगा।

Bollywood Tadka

 

बता दें, क्रिस्टल डिसूजा टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। टीवी शो एक हजारो मैं मेरी बहना है से उन्हें करियर में सबसे ज्यादा पापूलेरिटी मिली। इसके बाद वह ब्रह्मराक्षस और बेलन वाली बहू जैसे शोज में भी नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Krystle DSouzabirthdaycelebrationRithvik DhanjaniothersTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...