main page

Pics: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी फेम शाहीर शेख की पत्नी का बेबी शावर,पिंक ड्रेस में रुचिका ने  यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Updated 24 August, 2021 08:16:54 AM

टीवी एक्टर शाहीर शेख इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं करते। यही वजह है कि उन्होंने अभी तक अपनी बेगम रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी की ऑफिशल अनाउंसमैंट नहीं की। रुचिका को कई बार पार्टीज से बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें वायरल हुईं है लेकिन शाहिर शेख इस खबर से हमेशा बचते नजर आए थे। वहीं अब उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की हैं।

मुंबई: टीवी एक्टर शाहीर शेख इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं करते। यही वजह है कि उन्होंने अभी तक अपनी बेगम रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी की ऑफिशल अनाउंसमैंट नहीं की। रुचिका को कई बार पार्टीज से बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें वायरल हुईं है लेकिन शाहिर शेख इस खबर से हमेशा बचते नजर आए थे। वहीं अब उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, हाल ही में शाहीर शेख ने अपनी वाइफ रुचिका कपूर के लिए बेबी शॉवर पार्टी रखी जिसकी फोटोज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों रुचिका कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

इस देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। शाहीर शेख और रुचिका कपूर इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं। बेबी शावर पार्टी में रुचिका  पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Bollywood Tadka

शाहीर की बात करें तो ग्रे कलर की टी-शर्ट में नजर आए। वहीं डेकोरेशन की बात करें तो लाइटिंग के साथ लिखा बेबी शेख और गुब्बारों का पिंक डेकोरेशन काफी खूबसूरत लग रहा था।सेरेमनी में क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धि डोगरा, तनुश्री दासगुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए। 

Bollywood Tadka

शाहीर और रुचिका की शादी की खबर पिछले साल नवंबर में सामने आई थी। कोर्ट मैरिज के बाद कपल आशीर्वाद लेने एक्टर के माता-पिता से मिलने जम्मू पहुंचे थे, जिसके बाद मुंबई में उन्होंने एक छोटा सा रिसेप्शन भी दिया था।

Bollywood Tadka

शादी के कुछ महीने बाद खबर आई हैं कि ये कपल जल्द पेरेट्ंस बनने जा रहा है। हालांकि शाहिर शेख इस खबर से हमेशा बचते नजर आए थे 

Bollywood Tadka

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो इनकी मुलाकात करीब दो साल पहले एक पार्टी में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों ने एक-दूसे को पसंद कर लिया लेकिन दोनों के बीच डेटिंग करीब 2 साल पहले शुरु हुई थी। 

Bollywood Tadka

करियर की बात करें तो शाहीर ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘महाभारत’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। वहीं रुचिका एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स में सीनियर वाइज़ प्रेजीडेंट और क्रिएटिव हेड हैं। वह फिल्म वीरे दी वेडिंग और लैला मजंनू में एक्टिंग भी कर चुकी है।

Bollywood Tadka

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by vineh (@thomas_vineh)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

kuch rang pyar ke aise BhiShaheer SheikhwifeRuchikaa Kapoorbaby showerpicturesBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...