main page

कुणाल केमू ने 'पति, पत्नी और....' के साथ देखी फिल्म लूटकेस

Updated 01 August, 2020 11:36:01 AM

फॉक्स स्टार की ''लूटकेस'' ने आखिरकार आज शाम 7:30 बजे हमारी स्क्रीन पर दस्तक दे दी है। फिल्म अपनी कथानक, प्रतिभाशाली कलाकारों और मस्तमौला सवारी के लिए सभी से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त कर रही है

नई दिल्ली। फॉक्स स्टार की 'लूटकेस' ने आखिरकार आज शाम 7:30 बजे हमारी स्क्रीन पर दस्तक दे दी है। फिल्म अपनी कथानक, प्रतिभाशाली कलाकारों और मस्तमौला सवारी के लिए सभी से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त कर रही है।

फिल्म को मिल रही सराहना के बीच, मुख्य अभिनेता कुणाल केमू ने अपने परिवार के साथ अपनी यह फिल्म देखी जबकि उन्होंने इसे साझा किया- 'पति पत्नि और ...' जो 'वो' है, हमें पता चला कि यह वही लाल सूट है जिसे फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Pati Patni Aur Lootcase Ready?? Let’s watch it then 🥳🤗 @disneyplushotstarvip

जुल॰ 31, 2020 को 6:54पूर्वाह्न PDT बजे को Kunal Kemmu (@khemster2) द्वारा साझा की गई पोस्ट

फिल्म में नजर आए ये सितारे
महान कलाकारों की एक प्रतिभाशाली टोली के साथ, जिसमें कुणाल केमू के साथ गजराज राव, रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी और विजय राज शामिल हैं, यह फिल्म निश्चित रूप से आपको हंसी से लोटपोट कर देगी।हर कोई उस सूटकेस की तलाश कर रहा है जो 'लूटकेस' है, लेकिन कौन इसे ढूंढ पाएगा? यह सूटकेस आखिरकार किसका है? वही, रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर फिल्म से जारी की गई परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग की झलकियों ने दर्शकों के बीच हंसी से फुहारें छोड़ दिये है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Namaste Nandan 🙏#nandandreams #lootcase streaming 7.30pm onwards on @disneyplushotstarvip

जुल॰ 30, 2020 को 9:21अपराह्न PDT बजे को Kunal Kemmu (@khemster2) द्वारा साझा की गई पोस्ट

कहानी
'लूटकेस' फिल्म एक औसत आदमी नंदन कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पारिवारिक जीवन और वित्त के संघर्षों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। उसे पैसों से भरा एक लाल सूटकेस मिल जाता है और बाकी सभी लोग पहले से ही उस पर नजर गड़ाए हुए हैं। जहां एक तरफ नंदन अपनी नई किस्मत को लेकर उत्साहित हैं, वहीं बाकी सभी लोग सूटकेस को अपना बनाने की साजिश रच रहे हैं। यह निश्चित रूप से हंसी से लोटपोट कर देने वाली फिल्म है। लूटकेस राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो और सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह फिल्म अब स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है, तो इसे देखना न भूलें।

: Chandan

Kunal KemmuLootcase movie reviewLootcase ReviewLootcaseलूटकेस

loading...