main page

Pre-Wedding Function:शुरु हुआ टीवी की 'प्रीता' की शादी का जश्न, रस्में निभाते हुए बेहद खुश दिखीं श्रद्धा आर्या

Updated 14 November, 2021 03:21:59 PM

कुंडली भाग्य'' फेम श्रद्धा आर्या जल्द ही दुल्हनियां बनने जा रही हैं। श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को राहुल नाम के शख्स संग सात फेरे लेंगी। कपल दिल्ली में परिवार और दोस्तों के बीच शादी करेगा। श्रद्धा शादी के लिए दिल्ली रवाना हो गईं हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी का जश्न भी शुरु हो गया है। हाल ही में श्रद्धा आर्या के प्रीवेडिंग फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है।  सामने आए वीडियो में श्रद्धा एक कुर्सी पर बैठी शादी से जुड़ी रस्म निभाती दिख रही हैं। श्रद्धा की मां पहले उनके माथे पर तिलक लगाती हैं।

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या जल्द ही दुल्हनियां बनने जा रही हैं। श्रद्धा आर्या 16 नवंबर को राहुल नाम के शख्स संग सात फेरे लेंगी। कपल दिल्ली में परिवार और दोस्तों के बीच शादी करेगा। श्रद्धा शादी के लिए दिल्ली रवाना हो गईं हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की शादी का जश्न भी शुरु हो गया है।

Bollywood Tadka

हाल ही में श्रद्धा आर्या के प्रीवेडिंग फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है।  सामने आए वीडियो में श्रद्धा एक कुर्सी पर बैठी शादी से जुड़ी रस्म निभाती दिख रही हैं। श्रद्धा की मां पहले उनके माथे पर तिलक लगाती हैं।

Bollywood Tadka

इसके बाद एक्ट्रेस आरती लेती हैं। लुक की बात करें तो श्रद्धा इस दौरान पीच कलर के सूट में दिख रही हैं। दुल्हन बनने की चमक एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ झलक रहा है। श्रद्धा आर्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि श्रद्धा आर्या ने साल 2015 में एक एनआरआई से सगाई की थी लेकिन बाद में उन्होंने किसी वजह के चलते ये रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद श्रद्धा आर्या का नाम आलम मेकर से जुड़ने लगा था।

Bollywood Tadka

आलम के साथ श्रद्धा ने डांसिंग रिएलिटी शो ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया था। आलम के साथ भी श्रद्धा आर्या का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिका। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Newzsthan (@newzsthan)

 

Content Writer: Smita Sharma

Kundali BhagyaActressShraddha AryaPre-Wedding FunctionLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...