''कुंडली भाग्य'' फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा इस समय सातवें आसमान पर हैं। आखिर हो भी क्यों ना कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत जो करने जा रहा है। जी हां,आपने ठीक पढ़ा एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने हाल ही में इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर दी। इसके साथ ही विनी ने बताया कि उनके घर जुलाई में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजेगी।
02 Apr, 2022 12:47 PMमुंबई: 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा इस समय सातवें आसमान पर हैं। आखिर हो भी क्यों ना कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत जो करने जा रहा है। जी हां,आपने ठीक पढ़ा एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने हाल ही में इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर दी। इसके साथ ही विनी ने बताया कि उनके घर जुलाई में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजेगी।
पहली तस्वीर में धीरज और विन्नी लिपकिस करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में विनी हाथों में बेबी की सोनोग्राफ़ी वाली तस्वीरें थामें दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में धीरज विन्नी को बैक हग किए नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में उन्होंने विन्नी के बेबी बंप को हाथ थामें नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ विन्नी ने लिखा- 'हम उम्मीद कर रहे हैं.. एक छोटा चमत्कार अगस्त 2022।'
धीरज और विन्नी पहली की मुलाकात 2009 में टीवी सीरियल 'स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। दोनों को साथ काम करते वक्त एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 7 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में पंजाबी रीति रिवाज से शादी कर ली थी।
काम की बात करें तो धीरज इन दिनों कुंडली भाग्य में नजर आ रहे हैं। धीरजने 2009 में टीवी सीरियल मात-पिता के चरणों में स्वर्ग से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ,बहनें,'मिसेज तेंडुलकर' ,कुछ तो लोग कहेंगे,, 'ससुराल सिमर का', 'डांस इंडिया डांस' और 'नागिन 5' जैसे सीरियल्स में काम किया है। वहीं विन्नी ने करियर की शुरुआत 2007 में टीवी सीरियल कस्तूरी से की थी।
विन्नी कुछ इस तरह, आठवां वचन, मात-पिता के चरणों में 'स्वर्ग', 'शुभ विवाह', 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'फियर फाइल्स', 'दो दिल एक जान','ये है आशिकी', 'हम हैं ना', और 'लाल इश्क' जैसे सीरियल्स में काम किया है। बिन्नी 2016 में आई फिल्म 'धनक' में भी काम कर चुकी हैं।