अमेरिकन स्टार काइली जेनर की आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
04 May, 2019 06:32 PMलंदन: अमेरिकन स्टार काइली जेनर की आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में काइली को न्यूयॉर्क शहर के नोबू में एक साल की बेटी स्टॉर्मी के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।
इस दौरान 21 साल की मॉडल पिनस्ट्रेप्ड ब्लेज़र के साथ चमचमाता फिशनेट ट्राउज़र्स पहना था, जिसमें वो अपनी खूबसूरत टांगों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने कानों में अकेले ईयरिंग्स पहने थे जो उनके स्टाइल और लुक को परफैक्ट बने रहे हैं।
रेस्टोरेंट के बाहर काइली बेटी को गोद में उठाकर निकलीं और उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। उनकी बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि काइली की उम्र महज 21 साल है और इस उम्र में भी वो कई अभिनेत्रियों से आगे हैं। काइली की एक बेटी भी हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई बिलकुल अंदाज़ा नहीं लगा सकता है क्योकि काइली है ही इतनी हॉट।
काइली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई ना कोई ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं, जिसके बाद सभी जगह काइली की ही चर्चा होना शुरू हो जाती है। उनके इंस्टा पर 124 मिलियन फॉलोअर्स हैं।