main page

लेडी गागा ने किया यूक्रेन का सपोर्ट, बोलीं- 'मेरी पूरी सहानुभूति उनके साथ है'

Updated 01 March, 2022 10:56:14 AM

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। दोनों देशों में कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इस जंग ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। इस युद्ध में यूक्रेन का ही ज्यादा नुकसान हो रहा है लेकिन दुनिया का सपोर्ट भी उसे ही मिल रहा है। बहुत सारे देश रूस के खिलाफ खड़े हैं और यूक्रेन के साथ सहानुभूति दिखा रहे हैं। हॉलीवुड पॉप स्टार लेडी गागा ने भी यूक्रेन को सपोर्ट किया है।

मुंबई. रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। दोनों देशों में कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इस जंग ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। इस युद्ध में यूक्रेन का ही ज्यादा नुकसान हो रहा है लेकिन दुनिया का सपोर्ट भी उसे ही मिल रहा है। बहुत सारे देश रूस के खिलाफ खड़े हैं और यूक्रेन के साथ सहानुभूति दिखा रहे हैं। हॉलीवुड पॉप स्टार लेडी गागा ने भी यूक्रेन को सपोर्ट किया है।

Bollywood Tadka
लेडी गागा ने हाल ही में SAG Awards 2022 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया। लेडी गागा ने कहा- मैं यहां पर आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। जब हम एक दूसरे की उपस्थिति को सेलिब्रेट करते हैं और कला को सेलिब्रेट करते हैं तो पल अपने आप खूबसूरत हो जाते हैं। दुनियाभर में बहुत कुछ हो रहा है और मेरी पूरी सहानुभूति यूक्रेन के साथ है। आज हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए कि हम सुरक्षित हैं।

Bollywood Tadka
बता दें रूस और यक्रेन की लड़ाई को लेकर हर कोई चिंता में है। अमेरिका भी इस युद्ध में दखल नहीं दे रहा है। भारत ने भी दोनों देशों से शांति वार्तालाप करने की नसीहत दी है। मगर पुतिन के इरादे युद्ध करने के ही हैं। पुतिन ने पहले ही सभी देशों को सचेत कर दिया था कि कोई भी उनके और यूक्रेन के बीच में नहीं आएगा वरना परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

lady gagaexpressessupportukrainesag awards 2022Hollywood NewsHollywood News and GossipHollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...