पॉप सिंगर लेडी गागा अक्सर अपनी हॉट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में लेडी गागा 32वें अमेरिकी सिनेमामाथेक अवॉर्ड को अटेंड करने पहुंची। जहां ब्रैडली कूपर को सम्मानित किया गया...
01 Dec, 2018 05:03 PMलंदन: पॉप सिंगर लेडी गागा अक्सर अपनी हॉट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में लेडी गागा 32वें अमेरिकी सिनेमामाथेक अवॉर्ड को अटेंड करने पहुंची। जहां ब्रैडली कूपर को सम्मानित किया गया।
इस दौरान लेडी गागा गोल्डन कलर की सेक्सी ड्रेस पहने हुए नजर आईं। वहीं कुछ तस्वीरों में 32 साल की सिंगर 74 साल के को-स्टार सैम इलियट के साथ लिप किस करती हुईं नजर आ रही हैं।
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अवॉर्ड फंक्शन में लेडी गागा काफी हॉट और सेक्सी अंदाज में नजर आ रही है। उनकी तस्वीरों को देखकर साफ नजर आया कि वह ब्रा लेस हैं।
लेडी गागा की इन बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
बता दें कि लेडी गागा का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में साल 1986 को हुआ था। साल 2011 में आए लेडी गागा के गाने ने एक हफ्ते में ही धमाल मचा दिया था।
यह इसलिए भी था क्योंकि उनके इस गाने की कॉपी एक मिलियन से ज्यादा बिकी थी।उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है।