विक्टोरिया की सीक्रेट एंजेल लाईस रिबेरो ब्राजील में पूर्व पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी जोआकिम नोह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सामने रोमांटिक वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
14 Jul, 2022 03:44 PMबॉलीवुड तड़का टीम. विक्टोरिया की सीक्रेट एंजेल लाईस रिबेरो ब्राजील में पूर्व पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी जोआकिम नोह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सामने रोमांटिक वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 31 वर्षीय लाईस ने बीच किनारे 37 वर्षीय अपने प्यार के साथ प्रतिज्ञा ली।
इस दौरान कपल व्हाइट आउटफिट में बेहद प्यारा लगा। एक्ट्रेस व्हाइट गाउन में प्रिंसेस की तरह दिखीं।
वहीं उनके पति व्हाइट पैंट कोट में खूब जमे। फूलों की डेकोरेशन के बीच दोनों एक दूजे को लिपलॉक करते नजर आए। एक-साथ दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
कपल के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें, सुपरमॉडल लाईस रिबेरो अपने शानदार फिगर के लिए जानी जाती हैं। वह पहली बार 2010 में विक्टोरिया सीक्रेट के लिए मंच पर दिखाई दी थीं और उसके बाद 2015 में एक प्रतिष्ठित वीएस एंजल्स बन गई हैं।