main page

इस क्रिकेटर की दीवानी हुई थीं पाकिस्तानी लड़कियां, खुद इस मॉडल के प्यार में हुए क्लीन बोल्ड

Updated 27 September, 2017 02:36:59 PM

पूर्व इंडियन बॉलर लक्ष्मीपति बालाजी 27 सितंबर अपना 37th बर्थडे मना रहे हैं। एक समय वह टीम इंडिया के स्टार बॉलर थे। साल 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान

मुंबई : पूर्व इंडियन बॉलर लक्ष्मीपति बालाजी 27 सितंबर अपना 37th बर्थडे मना रहे हैं। एक समय वह टीम इंडिया के स्टार बॉलर थे। साल 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान टूर के वक्त उनका शानदार प्रदर्शन ने कई पाकिस्तानी लड़कियों को दीवाना बना दिया था। 

उन्होंने शानदार परफॉर्म करके इंडियन फैन्स के साथ-साथ पाकिस्तानी फैन्स का दिल भी जीत लिया था। यहां तक कि उस वक्त कई पाकिस्तानी लड़कियां भी अपने हाथों में 'Will you marry me' लिखकर बालाजी को प्रपोज करती थीं। 

 

Bollywood Tadka


पाकिस्तान टूर के दौरान वनडे सीरीज का पांचवां मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 24 मार्च को खेला गया था। इस मैच में बालाजी ने शोएब अख्तर की बॉल पर एक जोरदार सिक्स लगाया था। जब वे हुक कर रहे थे तो बैट टूटकर गिर पड़ा था। इसके बाद वे अपनी फेमस स्माइल के साथ बॉल और बैट दोनों ओर रुक-रुककर देख रहे थे, जबकि स्टेडियम में बालाजी-बालाजी गूंज रहा था।


Bollywood Tadka

बालाजी की वाइफ का नाम प्रिया थलूर है। शादी से पहले प्रिया चेन्नई बेस्ड मॉडल रही हैं। इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान साल 2009 में हुई थी। बालाजी उन्हें देखते ही दिल दे बैठे थे।

कई मुलाकातों के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। प्रिया अक्सर बालाजी को चीयर करने स्टेडियम आती थीं। करीब चार साल के अफेयर के बाद मार्च 2013 में इन दोनों की सगाई हुई थी। सितंबर, 2013 में दोनों की शादी हो गई।
 

:

Lakshmipati Balajibirthday

loading...