main page

अंतिम समय में बेहद कमजोर हो गईं थीं लता मंगेशकर, वायरल वीडियो में दो महिलाओं का हाथ थाम चलती दिखीं 'स्वर कोकिला'

Updated 07 February, 2022 01:09:24 PM

स्वर कोकिला ''भारत रत्न'' लता मंगेशकर रविवार 6 फरवरी 2022 को दुनिया से चल बसीं। लता दीदी पिछले 1 महीने से बीमार चल रही थीं। 6 फरवरी सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की लता जी ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। अब लता मंगेशकर का एक वीडियो सामने आया है जिसे उस समय का बताया जा रहा है जब उन्हें

मुंबई: स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर रविवार 6 फरवरी 2022 को दुनिया से चल बसीं। लता दीदी पिछले 1 महीने से बीमार चल रही थीं। 6 फरवरी सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर 92 साल की लता जी ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

Bollywood Tadka

अब लता मंगेशकर का एक वीडियो सामने आया है जिसे उस समय का बताया जा रहा है जब उन्हें पिछले महीने हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वीडियो में लता मंगेशकर के साथ 2 महिलाएं उन्हें पकड़कर ले जाती हुई नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

इस वीडियो में लता मंगेशकर बेहद कमजोर नजर आ रही हैं। उनकी इस हालत को देखकर फैन्स का दिल पसीज रहा है।

Bollywood Tadka

बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को निमोनिया भी हो गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

कोरोना से तो उन्होंने जंग ली और उनकी तबीयत में भी सुधार हुआ था लेकिन 5 फरवरी को तबीयत बिगड़ जाने के बाद एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 6 फरवरी की सुबह मल्टी ऑर्गन फेल्यॉर के कारण उनका निधन हो गया। इसी शाम शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Lata Mangeshkarlast videoadmittedhospitalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...