किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। देश के लोग भी दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक वो जो किसान आंदोलन पर हॉलीवुड का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा देश के मामले पर हॉलीवुड हस्तियों की दखल का विरोध कर रहा है। रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसी कई विदेशी हस्तियों की टिप्प्णी के बाद किसान मामले में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी जुबान खोली है और सरकार के पक्ष में अपनी राय दी है। वहीं अब मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने भी किसानों के प्रदर्शन और सरकार के रुख पर अपनी
04 Feb, 2021 10:32 AMबॉलीवुड तड़का टीम. किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। देश के लोग भी दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक वो जो किसान आंदोलन पर हॉलीवुड का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा देश के मामले पर हॉलीवुड हस्तियों की दखल का विरोध कर रहा है। रिहाना मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसी कई विदेशी हस्तियों की टिप्प्णी के बाद किसान मामले में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी जुबान खोली है और सरकार के पक्ष में अपनी राय दी है। वहीं अब मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने भी किसानों के प्रदर्शन और सरकार के रुख पर अपनी बात सामने रखी है।
लता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- नमस्कार, भारत गौरवशाली राष्ट्र है और हम सभी भारतीय सिर ऊंचा करके खड़े हैं। एक गर्व करने वाले भारतीय के रूप में मुझे पूरा विश्वास है कि जिन मुद्दों या समस्याओं का हम सामना कर रहे हैं, हम उनके लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए,समस्या को सुलझाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda . लता मंगेशकर के इस पोस्ट पर फैंस तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें लता मंगेशकर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड से अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन जैसे स्टार्स भी देश की एकता को बनाए रखने के पक्ष में #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda के साथ ट्वीट कर चुके हैं।