main page

क्या! बंद हो जाएगा दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट, पत्नी सायरा बानो ने दी सहमति

Updated 16 September, 2021 10:39:37 AM

हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार 7 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से उनके चाहने वालों का दिल टुट गया था। आज भले ही एक्टर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो याद बनकर हमेशा फैंस के दिलों में समाए हुए हैं। इसी बीच खबर मिली है कि दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद हो जाएगा। इसके लिए उनकी पत्नी सायरा बानो ने सहमति दे दी है। इस बात की जानकारी उनके करीबी दोस्त फैसल फारूकी ने दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार 7 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन से उनके चाहने वालों का दिल टुट गया था। आज भले ही एक्टर इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो याद बनकर हमेशा फैंस के दिलों में समाए हुए हैं। इसी बीच खबर मिली है कि दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद हो जाएगा। इसके लिए उनकी पत्नी सायरा बानो ने सहमति दे दी है।

 

इस बात की जानकारी उनके करीबी दोस्त फैसल फारूकी ने दी है। उन्होंने बुधवार को दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो की सहमति से मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है।

 


इसके साथ ही उन्होंने यूजर्स के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया है।


बता दें, दिलीप कुमार 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्हें काफी समय से सांस संबंधी कई प्रॉब्लम्स थीं, जिससे जूझने के बाद 7 जुलाई को उनका हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अब तक उनका ट्विटर अकाउंट एक्टिवेट था, लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है। 
जानकारी के लिए बता दें कि लीजेंड दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर 619.6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह पेज नवंबर 2011 में बनाया गया था।

  

Content Writer: suman prajapati

Dilip KumarTwitteraccountclosedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...