main page

पति विराट के 'कूल कैट' पोस्ट पर अनुष्का ने कमेंट कर लिखा-'हेलो बिल्ली' तो Mr.Kohli बोले- 'दिल्ली का लौंडा मुंबई की बिल्ली'

Updated 23 November, 2021 01:48:47 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के क्यूट्स कपल्स में से हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट और रिएक्शन देकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक प्यारी सी बिल्ली के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस सेशन की है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के क्यूट्स कपल्स में से हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट और रिएक्शन देकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

Bollywood Tadka

दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक प्यारी सी बिल्ली के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस सेशन की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इस तस्वीर में विराट की गोद में बिल्ली बैठी हुईं और वह उसे पैंपर करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- प्रैक्टिस से एक कूल बिल्ली की ओर से हेलो।

Bollywood Tadka

अक्सर पति विराट की पोस्ट पर कमेंट करने वाली अनुष्का ने एक बार फिर उनकी पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा 'हेली बिल्ली।' कोहली ने इस पर जवाब दिया- 'दिल्ली का लौंडा और मुंबई की बिल्ली।' दरअसल, विराट दिल्ली के रहने वाले हैं और अनुष्का मुंबई से हैं।जब विराट का यह रिप्लाई आया तो इंस्टा यूजर्स ने भी उनके मजे लिए। 

Bollywood Tadka

अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली संग इटली में शादी रचाई थी। विराट और अनुष्का साथ में कपल गोल्स देते हैं। उनकी तस्वीरें फैनक्लब पर वायरल रहती हैं। विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए रोमांटिक नोट शेयर करते रहते हैं। कपल 11 जनवरी 2021 में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने जिसका नाम वामिका है। 

Content Writer: Smita Sharma

Virat KohliAnushka SharmaVIrushkaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...