main page

निधन के बाद तेज हुई पुनीत राजकुमार को पद्मश्री पुरस्कार देने की मांग, नेता से लेकर स्टार्स ने केंद्र से किया ये आग्रह

Updated 08 November, 2021 11:19:10 AM

कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार 29 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। एक्टर के निधन को आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके चाहने वाले उनकी यादों से नहीं उबर पा रहे हैं। हालांकि अब तक कई फैंस तो उनके पीछे अपनी जान की भी बलि दे चुके हैं। अभ इसी बीच दिवंगत स्टार को पद्म श्री पुरस्कार देने की मांग उठ रही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार के दो मंत्रियों द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र से सिफारिश करने का आग्रह किया। थेस्पियन और मैटिनी आइडल डॉ राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोट

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार 29 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। एक्टर के निधन को आज पूरे 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके चाहने वाले उनकी यादों से नहीं उबर पा रहे हैं। हालांकि अब तक कई फैंस तो उनके पीछे अपनी जान की भी बलि दे चुके हैं। अभ इसी बीच दिवंगत स्टार को पद्म श्री पुरस्कार देने की मांग उठ रही है।


दरअसल, कर्नाटक सरकार के दो मंत्रियों द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री से इस संबंध में केंद्र से सिफारिश करने का आग्रह किया। थेस्पियन और मैटिनी आइडल डॉ राजकुमार के पांच बच्चों में सबसे छोटे कन्नड़ सिनेमा मशहूर स्टार पुनीत का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

 

उनके निधन के बाद राज्य कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल ने कहा कि पुनीत राजकुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए जीवित रहते हुए पद्मश्री दिया जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्य से वह अब हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में यह उन्हें मरणोपरांत दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक प्रशंसक के रूप में मैं भी अन्य प्रशंसकों के साथ जुड़ता हूं। सरकार का हिस्सा होने के नाते, मैं मुख्यमंत्री से केंद्र को इसकी सिफारिश करने का आग्रह करता हूं। 


उन्होंने यह भी कहा कि पुनीत न सिर्फ एक एक्टर के रूप में, बल्कि समाज के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए भी इस पुरस्कार के लिए भी योग्य हैं। "अभिनेता से राजनेता बने बी.सी. पाटिल ने कहा कि, अगर मामला कैबिनेट के सामने आता है तो इसे सर्वसम्मति से सहमति मिल जाएगी।


इसके अलावा पर्यटन मंत्री आनंद सिंह ने भी कहा- "पुनीत राजकुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी मानव सेवा करने की मानसिकता थी, वे पल्स पोलियो अभियान जैसे जनहित के कई अभियानों में हमारे साथ शामिल हुए थे। मैं उन्हें पद्मश्री दिलाने की मांग को मेरा समर्थन देता हूं।" 
दोनों नेताओं के अलावा एक कन्नड़ एक्टर प्रेम ने भी कामना की कि राजकुमार को जल्द से जल्द पद्म श्री पुरस्कार दिया जाए। 
 

Content Writer: suman prajapati

leadersstarsdemandedPadma Shri awardPuneeth RajkumardeathBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...