main page

दुखदः नहीं रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Updated 06 February, 2022 10:04:04 AM

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई हैं। बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रही। स्वर कोकिला का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  दिग्गज गायिका इस साल जनवरी की शुरुआत में मुंबई के क्रेंडी बीच अस्पताल में भर्ती थी। लंबे समय तक अस्पताल में जिंदगी की जंग  के

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई हैं। बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रही। स्वर कोकिला का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

 

लता मंगेशकर के निधन की जानकारी उनकी बहन उषा मंगेशकर ने पीटीआई से साझा की है।

 


उनके अलावा शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि की है।

 

 

लता मंगेशकर इस साल की शुरूआत में ही कोरोना पॉजिटिव पाई थीं, जिसके बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उऩ्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनके फैंस ने लाखों दुआएं की और जगह-जगह पूजा-पाठ भी किए गए, लेकिन फैंस की लाखों दुआओं के बाद भी वो मौत से जिंदगी की जंग हार गईं।


बता दें, 28 नंवबर 1921 में जन्मीं लता मंगेशकर ने भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए है। हिंदी सिनेमा में उनका बड़ा योगदान रहा है। सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही अपनी सिंगिंग की शुरुआत कर दी थी, जिसके बाद वो दुनिया में एक बड़ा नाम बनकर उभरी और उन्हें स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाने लगा। खैर उनके निधन से उनके देश दुनिया भर में उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा है और वे सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

Legendary singerLata Mangeshkarpassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...