main page

Celebration Photos: 35वें बर्थडे पर लीजा हेडन ने रखी बेबी शॉवर पार्टी, फ्रेंड्स संग बच्चे के स्वागत में खूब जश्न मनाती दिखीं एक्ट्रेस

Updated 17 June, 2021 12:06:30 PM

एक्ट्रेस लीजा हेडल का आज बर्थडे है। 17 जून को वह अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनके लिए ये पल बेहद खास हैं, क्योंकि वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही अपने घर में तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अपने बर्थडे के खास मौके पर एक्ट्रेस ने तीसरे बच्चे के स्वागत में बेबी शॉवर पार्टी रखी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंसट्ग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। बर्थडे पर लीजा हेडन ने बेहद खूबसूरत बेबी शॉवर रखा। लीजा ने अपने बेबी

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस लीजा हेडल का आज बर्थडे है। 17 जून को वह अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनके लिए ये पल बेहद खास हैं, क्योंकि वह इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही अपने घर में तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। अपने बर्थडे के खास मौके पर एक्ट्रेस ने तीसरे बच्चे के स्वागत में बेबी शॉवर पार्टी रखी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंसट्ग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

 

Bollywood Tadka


बर्थडे पर लीजा हेडन ने बेहद खूबसूरत बेबी शॉवर रखा। लीजा ने अपने बेबी शावर के लिए व्हाइट और पिंक थीम रखा।

 

Bollywood Tadka

 

 व्हाइट कलर की वनपीस ड्रेस, फूलों का टियारा, ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में लीजा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। अपने बेबी शावर में लीजा काफी एक्साइटेड और खुश नजर आईं।

Bollywood Tadka


अन्य तस्वीरों में प्रेग्नेंट लीजा फ्रेंड्स के साथ जाम झलकाती भी नजर आईं। हालांकि इन फोटोज के साथ ही एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि उनके हाथ में ये वाइन ग्लास सिर्फ फोटोज के लिए है।

Bollywood Tadka


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लीजा ने कैप्शन में लिखा- सबसे खास दिनों में से एक...पांच फ्रेंड्स ने मिलकर बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए बेबी शावर प्लान किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon)

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बेबी शावर की डेकोरेशन, केक्स और फ्लॉवर की झलक भी शेयर की। 

 

Bollywood Tadka


बता दें, इससे पहले लीजा हेडन दो बेटों जैक लालवानी और लियो लालवानी की मां हैं। अब वो बेटी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। लीजा ने साल 2016 में डीनो लालवानी के साथ शादी रचाई थी। वह अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Content Writer: suman prajapati

Lisa Haydonbaby showercelebrationphotosBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...