main page

इस साल रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में, एक नजर डाले 2022 के मूवी कैलेंडर पर

Updated 03 January, 2022 11:38:07 AM

पिछले करीब दो सालों से कोरोना वायरस के आ जाने की वजह से सिनेमाघर की रौनक फिकी पड़ गई थी। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक अलग जगह बनाई। अब नया साल शुरु हो चुका है, इस साल बाक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

ज्योत्सना रावत। पिछले करीब दो सालों से कोरोना वायरस के आ जाने की वजह से सिनेमाघर की रौनक फिकी पड़ गई थी। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक अलग जगह बनाई। अब नया साल शुरु हो चुका है, इस साल बाक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें कई फिल्मों का तो दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी जानकारी लाए हैं। 

आरआरआर

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)

यह फिल्म 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक है जिसकी रिलीज के लिए दर्शक पलके बिछाएं हुए हैं।  यह 7 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण तेजा, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स हैं। डीवीवी एंटरटेनमेंट की इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। 

राधेश्याम

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

यह फिल्म भी इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। इस बड़े बजट की फिल्म की रिलीज डेट 14 जनवरी है। 
इसमें सुपरस्टार प्रभास, पूजा हेगड़े की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार हैं। इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है।

कश्मीर फाइल्स

कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं। 

अटैक

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और राकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म 28 जनवरी को धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बनीं है। 

बधाई दो

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की 'बधाई दो' 4 फरवरी को रिलीज होगी। यह 2018 की हिट फिल्म 'बधाई हो' का स्पिरिचुअल सीक्वल है। 

मेजर

शशि किरण टिक्का के जरिए निर्देशित ये फिल्म भारतीय सेना अधिकारी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जर्नी पर आधारित है। फिल्म में आदिवासी शेष ने मुख्य भूमिका निभाई है और वहीं राइटर भी हैं। मेजर उन्नीकृष्णन ने भारत के नागरिकों के लिए लड़ाई लड़ी और मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों में शहीद हो गए। शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज, रेवती और मुरली शर्मा जैसे सितारें भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 11 फरवरी को रिलीज होगी। 

भूल भुलैया 2

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और अमर उपाध्याय जैसे कलाकारो से सजी यह फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

केजीएफ 2

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KGF CHAPTER 2 OFFICAL (@kgf_chapter_2_offical)

यह फिल्म भी इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। यह 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिनेता यश, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे कलाकार हैं। यह 2018 की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 1 की अगली कड़ी है। 

गंगूबाई काठियावाड़ी

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट, अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी की यह फिल्म 18 फरवरी को रिलीज होगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

लाल सिंह चड्ढा (एलएससी) 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक एलएससी 14 अप्रैल को रिलीज होगी। आमिर खान, करीना कपूर खान और नागा चैतन्य जैसे सितारों की यह फिल्म अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनीं है।

हीरोपंती 2

29 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया 
जैसे कलाकार शामिल हैं। अहमद खान की यह फिल्म 2014 में आई 'हीरोपंती' की अगली कड़ी है।

डॉक्टर जी

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 17 जून को सिनमाघरों में दस्तक देगी।

फोन भूत

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 

ब्रह्मास्त्र

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Brahmāstra (@brahmastrafilm)

इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय की यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

तेजस

कंगना रनौत के अभिनय से सजी यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह एक साहसी और उग्र फाइटर पायलट की कहानी है। यह फिल्म भारतीय वायु सेना के इतिहास में ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।

भेड़िया

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन और कीर्ति सैनन की यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी। यह जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

इसके अलावा दिवंगत ऋषि कपूर जी की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' भी इसी साल रीलीज होने वाली फिल्मों की कतार में है। इसके अलावा 'ब्लर', 'झुंड', 'सर्कस', 'गदर 2', 'अलविदा', 'दसवीं', 'निकम्मा' और 'अतिथि भूतो भव' उन फिल्मों में शामिल है जिनकी रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जल्द होने वाला है।

Content Writer: Deepender Thakur

List of Bollywood filmsgoing to release is 20222022 का मूवी कैलेंडरjyotsna rawat2022 फिल्म लिस्ट2022 film list

loading...