''स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। तारा लंबे समय से करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन को डेट कर रही हैं। कपल को अक्सर पार्टी नाइट, आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में एक बार ये लव बर्ड मीडिया कैमरों में कैद हुआ। रविवार रात तारा आदर जैन के साथ अपनी होने वाली ननंद करीना कपूर खान के घर पहुंची। इस दौरान तारा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
19 Jul, 2021 12:44 PMमुंबई: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। तारा लंबे समय से करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन को डेट कर रही हैं।
कपल को अक्सर पार्टी नाइट, आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में एक बार ये लव बर्ड मीडिया कैमरों में कैद हुआ। रविवार रात तारा आदर जैन के साथ अपनी होने वाली ननंद करीना कपूर खान के घर पहुंची। इस दौरान तारा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
तारा व्हाइट ऑफ शोल्डर टाॅप और रिप्ड जींस में नजर आईं। मिनिमल मेकअप, बड़े-बड़े हूप्स तारा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं आदर ऑफ व्हाइट शर्ट और जींस में काफी कूल नजर आए। कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा जल्द ही फिल्म 'तड़प' में दिखेंगी। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'RX100'का हिंदी रीमेक है। फिल्म में तारा के अपोजिट सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हैं, जो इस फिल्म के जरिए डेब्यू करेंगे। वहीं आदर की बाद करें तो आदर ने हाल ही में फिल्म 'हेलो चार्ली' से बाॅलीवुड में कमबैक किया है।