बॉलीवुड फिल्म ''लवरात्रि'' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। वारिना हुसैन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके टीजर में सलमान खान की ही आवाज है। सलमान ने इस टीजर का लिंक चार भाषाओं हिंदी, उर्दू, गुजराती और अंग्रेजी में ट्विटर पर शेयर किया है।
14 Jun, 2018 05:09 PMमुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'लवरात्रि' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। वारिना हुसैन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके टीजर में सलमान खान की ही आवाज है। सलमान ने इस टीजर का लिंक चार भाषाओं हिंदी, उर्दू, गुजराती और अंग्रेजी में ट्विटर पर शेयर किया है।
सलमान खान इसमें कहते हैं, 'ये कहानी है प्यार और मोहब्बत की। प्यार किया नहीं जाता हो जाता है...' आयुष और वारिना दोनों गरबा करते नज़र आ रहे हैं। ये लव स्टोरी गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। टीजर शेयर करते हुए आयुष ने लिखा है, ''ये फिल्म हमेशा हमारे दिल के करीब रहेगी। उम्मीद है आपको पसंद आएगी।''
बता दें कि ये फिल्म गुजराती लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म नरेन भट्ट द्वारा लिखित है और अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित है। टीजर रिलीज से पहले सलमान खान ने आयुष और वारिना की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि आज टीजर रिलीज होने वाला है।