main page

Good News: मां बनीं 'लूडो' फेम एक्ट्रेस पर्ल मैनी, नन्हीं परी संग शेयर की पहली तस्वीर

Updated 22 March, 2021 11:12:16 AM

बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन खुशखबरी आ रही हैं। बाॅलीवुड और टीवी के कई कपल्स के घर किलकारी गूंजी हैं। हाल ही में लूडो फेम पर्ल मैनी मां बनी हैं। पर्ल मैनी के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। शन‍िवार को उनके पति श्रीन‍ीश अरव‍िंद तस्वीर शेयर कर पर्ल मैनी की डिलवरी की जानकारी दी थी। वहीं अब कपल ने बच्ची की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। पर्ल ने बेटी के साथ अपनी मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह बेटी को चूमती दिख रही हैं। पर्ल ने तस्वीर शेयर कर लिखा-''बेटी हुई है...इस खूबसूरत पल को आप

मुंबईः बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन खुशखबरी आ रही हैं। बाॅलीवुड और टीवी के कई कपल्स के घर किलकारी गूंजी हैं। हाल ही में लूडो फेम पर्ल मैनी मां बनी हैं। पर्ल मैनी के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। शन‍िवार को उनके पति श्रीन‍ीश अरव‍िंद तस्वीर शेयर कर पर्ल मैनी की डिलवरी की जानकारी दी थी।

Bollywood Tadka

वहीं अब कपल ने बच्ची की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। पर्ल ने बेटी के साथ अपनी मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह बेटी को चूमती दिख रही हैं। पर्ल ने तस्वीर शेयर कर लिखा-'बेटी हुई है...इस खूबसूरत पल को आप सभी के साथ बांटना चाहती थी। हम दोनों स्वस्थ और खुश हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

मिस्टर डैडी थोड़े थक गए हैं और नींद में हैं पर ठीक है। सभी ने मुझे बेबी की तस्वीर पोस्ट करने से मना किया था पर मुझे लगता है कि अपने पर‍िवार जो कि आपमें से हर एक व्यक्त‍ि हैं, के साथ तस्वीर शेयर करना तो बनता है। आपका आशीर्वाद चाह‍िए।' 

 

शन‍िवार को बेटी के जन्म के बाद ही पर्ल के पति श्रीन‍ीश अरव‍िंद ये खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने लिखा था- हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें तोहफा भेजा है। बेटी  हुई है...आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद

Bollywood Tadka

 

पर्ल और श्रीनीश ने 2019 में शादी की थी। दोनों मलयालम बिग बॉस 2018 शो में बतौर कंटेस्टेंट मिले थे। यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरु हुई थी। पर्ल को पिछले साल र‍िलीज फिल्म लूडो में नजर आईं थीं। फिल्म का फोकस चार लोगों की जिंदगी पर था, जिसमें एक कहानी की किरदार एक्ट्रेस पर्ल मैनी की भी थीं। इसमें उनके साथ रोहित सराफ थे। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में अभ‍िनय किया है. वे येस ज्यूकबॉक्स, टेस्ट ऑफ केरल, डांस रियलिटी शो GumOn D2, स‍िनेमा कंपनी जैसे सीरियल्स को होस्ट कर चुकी हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

ludoactresspearle maaneyblessedbaby girlfirst picturesrinish aravindBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...