main page

मशहूर गीतकार माया गोविंद का 82 की उम्र में निधन, बेटे की गोद में ली अंतिम सांस

Updated 07 April, 2022 02:18:04 PM

गीतकार माया गोविंद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। माया गोविंद ने 82 साल की उम्र में अपने बेटे अजय की गोद में अंतिम सांस ली। माया का काफी समय तक अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद उनके बेटे अजय उन्हें घर ले आए थे। उनका निधन आज सुबह हुआ और 4 बजे पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई. गीतकार माया गोविंद ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। माया गोविंद ने 82 साल की उम्र में अपने बेटे अजय की गोद में अंतिम सांस ली। माया का काफी समय तक अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद उनके बेटे अजय उन्हें घर ले आए थे। उनका निधन आज सुबह हुआ और 4 बजे पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Bollywood Tadka
माया गोविंद के बेटे अजय ने बताया- बीते लंबे समय से उनकी मां माया गोविंद की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। पहले उन्हें लंग इंफेक्शन और बाद में ब्रेन ब्लड क्लॉटिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में माया गोविंद के इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी। इसी को देखते हुए अजय ने मां का इलाज घर पर ही करवाना शुरू कर दिया। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और आखिरकार 7 अप्रैल को माया ने हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

Bollywood Tadka
बता दें माया गोविंद ने बतौर लिरिसिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने  'बाल ब्रह्मचारी', 'आर या पार', 'गर्व', 'सौतेला', 'रजिया सुल्तान', 'मैं खिलाड़ी अनाड़ी',  'याराना' और  'लाल बादशाह'  जैसी 350 फिल्मों के लिए गाने लिखे थे। उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। माया गोविंद के निधन से इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

lyricist maya govindpasses awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...