main page

'मैं अभी उससे मिली नहीं' नातिन को बाहों में लेने के लिए तड़प रही हैं मधु चोपड़ा, नानी को है नन्हीं परी के भारत आने का इंतजार

Updated 01 April, 2022 02:56:57 PM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने जनवरी महीने में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद से ही कपल ने अपनी लाडली का ना तो नाम बताया और ना ही उसकी कोई तस्वीर शेयर की। ऐसे में फैंस को प्रियंका की बेटी के दीदार का इंतजार बेसब्री से है। फैंस की बात छोड़िए अभी तक तो प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी नातिन को लाइव नहीं देखा है।

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने जनवरी महीने में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद से ही कपल ने अपनी लाडली का ना तो नाम बताया और ना ही उसकी कोई तस्वीर शेयर की। ऐसे में फैंस को प्रियंका की बेटी के दीदार का इंतजार बेसब्री से है। फैंस की बात छोड़िए अभी तक तो प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी नातिन को लाइव नहीं देखा है।

Bollywood Tadka

इस बात का खुलासा प्रियंका की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने  बताया है कि हेल्थ और कोविड-19 की चिंता के चलते वह अभी तक अपनी नातिन से नहीं मिली हैं।

Bollywood Tadka

मधु चोपड़ा ने कहा-'मैं अभी उससे मिली नहीं हूं। मैं यहां हूं और वो LA में है। हम कभी कभी फेसटाइम कर लेते हैं। मुझे लगता है वो खुश और खुशमिजाज है।अभी मैं इतना ही कह सकती हूं लेकिनशायद जब मैं वहां जाऊंगी और उससे मिलूंगी तो इस सवाल का जवाब बेहतर तरीके से दे पाऊंगी।'

उन्होंने आगे कहा- 'नातिन के भारत आने का इंतजार कर रही हैं। मैं हमेशा उम्मीद करती हूं।कभी भी ना नहीं कहना चाहिए। यह उसका देश है। वो यहां आ सकती है।' 

Bollywood Tadka

बेटी की याद नहीं अब बस नातिन का सोचती हूं

उन्होंने कहा-'यह बहुत खुशी वाली बात है। मैं आपको बता नहीं सकती कि मेरा दिल कितना खुश है। मुझे लगता है कि यह ऐसी चीज है जिसका इंतजार में लंबे समय से कर रही थी। यह अब हो गया है और मैं अपनी खुशी को रोक नहीं पा रही। मुझे अब प्रियंका और अपना बेटा याद ही नहीं हैं। मैं बस नातिन के बारे में सोचती हूं।'

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने जनवरी महीने में पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं हालांकि दोनों ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया था कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी। एक अंग्रेजी वेबसाइट ने बताया था कि कपल के घर नन्हीं परी आई है। इसके बाद एक्ट्रेस की कजिन मीरा चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की थी कि प्रियंका बेटी की मां बनी हैं।
 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Madhu ChopraPriyanka ChopradaughterNick JonasBollywood NewsBollywood News and GossipHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...