main page

मधु पूर्णिमा ने जायरा वसीम के साथ हुई छेड़खानी को बताया तमाशा, कहा- ऐसा संभव नहीं

Updated 18 December, 2017 01:26:33 PM

बॉलीवुड दंगल फेम गर्ल एक्ट्रैस जायरा वसीम के साथ करीब एक हफ्ते पहले विस्तारा एयरलाइन में सहयात्री पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जायरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

मुंबई: बॉलीवुड दंगल फेम गर्ल एक्ट्रैस जायरा वसीम के साथ करीब एक हफ्ते पहले विस्तारा एयरलाइन में सहयात्री पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जायरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इस वाक्या के चलते बॉलीवुड के कई स्टार्स जायरा को सपोर्ट करते हुए नजर आए।

Bollywood Tadka

हाल ही में अब मानवाधिकार संगठन मानुषी की संस्थापक और जानी मानी प्रोफेसर मधु पूर्णिमा किश्वर ने जायरा वसीम पर सवाल खड़े किए हैं। मधु पूर्णिमा किश्वर ने जायरा के आरोपों पर ट्वीट किया और लिखा कि 'यह तमाशा है, क्योंकि पीछे बैठे व्यक्ति का पैर कैसे किसी की पीठ रगड़ सकता है। कोई कलाबाज भी अपने पैरों से इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है, वो भी बिना किसी के नोटिस किए। क्यों उन्होंने एयर हॉस्ट्रेस को नहीं बुलाया? या अन्य सीट से उठकर क्यों नहीं गईं। या उस व्यक्त‍ि को तमीज से रहने के लिए क्यों नहीं कहा। यह तमाशा केवल लैंडिंग के बाद हुआ।

बता दें कि जायरा ने सहयात्री पर आरोप लगाते हुए मुंबई के सहर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत शि‍कायत दर्ज कर ली है क्योंकि जायरा माइनर हैं इसलिए ये मामला POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। इससे पहले जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि विस्तारा एयरलाइन की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अपने साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था ‘मैं इस घटना को फोन में रिकॉर्ड करना चाहती थी, लेकिन कम रोशनी के कारण मैं ऐसा नहीं कर पाई। यह हरकत पांच से दस मिनट तक जारी रही और मैं समझ गई कि वह छेड़छाड़ कर रहा है।’


 

:

madhu purnima kishwarZaira Wasimmolestation case

loading...