main page

20 साल पहले माधुरी ने तोड़ा था करोड़ों फैंस का दिल, बर्थ-डे पर देखें Wedding Pics

Updated 15 May, 2019 10:52:43 AM

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म ''अबोध'' से की थी। माधुरी की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ''तेजाब'' थी, जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से माधुर

मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। माधुरी की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' थी, जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से माधुरी को ऐसी सफलता मिली कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

Bollywood Tadka

 

मगर पिता शंकर दीक्षित और मां स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन तकदीर में कुछ और ही लिखा था। 17 अक्टूबर साल 1999 में माधुरी दीक्षित ने श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली थी।

 

Bollywood Tadka

 

उन्होंने कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस के कार्डियोवैस्कुलर में शादी की थी। 

 

Bollywood Tadka


माधुरी ने करोड़ों का दिल चुराया था और जब वह शादी के बंधन में बंधी तो बहुत से दिल टूटे। माधुरी दीक्षित की शादी की तस्वीरें बहुत कम ही लोगों ने देखी हैं। 

 

Bollywood Tadka


बता दें कि शादी के बाद माधुरी कोलोराडो के डेनवर में जाकर बस गईं।

 

Bollywood Tadka

 

यहां पर तकरीबन 10 साल तक रहने के बाद वह वापिस मुंबई आ गईं। लंबे समय तक पर्दे से दूर रहने के बाद माधुरी ने जब फिल्म 'आजा नचले' से वापसी की तो दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं।डांसिंग क्वीन माधुरी की फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन गाने खूब हिट हुए।


Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Konika

Madhuri DixitBirthday SpecialMadhuri Dixit ImageSriram Madhav NeneBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...