main page

डांस गुरु सरोज खान को याद कर भावुक हुईं माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

Updated 23 November, 2021 10:53:40 AM

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को इस दुनिया से गुजरे एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन आज भी वो याद बनकर लोगों के दिलों में जिंदा हैं। फैंस उन्हें हर मौके पर याद करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी सरोज खान के काफी करीब थीं और उन्हें अपनी डांस गुरु निधन से काफी बड़ा झटका लगा था। बीते दिन कोरियोग्राफर के बर्थडे पर माधुरी ने उनकी याद में एक पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माधुरी दीक्षित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कोरियोग्राफर के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमे

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को इस दुनिया से गुजरे एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन आज भी वो याद बनकर लोगों के दिलों में जिंदा हैं। फैंस उन्हें हर मौके पर याद करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी सरोज खान के काफी करीब थीं और उन्हें अपनी डांस गुरु निधन से काफी बड़ा झटका लगा था। बीते दिन कोरियोग्राफर के बर्थडे पर माधुरी ने उनकी याद में एक पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


माधुरी दीक्षित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कोरियोग्राफर के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराती हुए एक-दूसरे को गले लगाती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-#MajorMissing (बहुत याद आ रही है)।


बता दें, सरोज खान बॉलीवुड की एक जानी मानी कोरियोग्राफर थीं, जिन्होंने इंडस्ट्री की कई मशहूर एक्ट्रेसेस को शानदार डांस कला सीखाई। उनमें में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षिय उनकी सबसे पसंदीदा छात्रा थी।

देवदास के सॉन्ग मारा डाला, डोला रे डोला और तेजाब के एक दो तीन जैसे सुपरहिट सॉन्ग्स में एक्ट्रेस ने दिवंगत कोरियोग्राफर के साथ काम किया था। माधुरी सरोज खान को अपना डांस गुरु मानती रही हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Madhuri DixitemotionalrememberingchoreographerSaroj KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...