बाॅलीवुड का क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्दी ही बी-टाउन के पेरेंटहुड क्लब में शामिल होने वाले हैं। कपल अपनी लाइफ के इस नए फेज में प्रवेश करने के लिए एकदम तैयार है। ऐसे में कपूर फैमिली अपने परिवार में एक नन्हे सदस्य का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड है। वे बच्चे के आने की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में जल्द दादी बनने वाली नीतू कपूर पाॅपुलर डांस रियालिटी शो 'झलक दिख लाजा 10' पर पहुंची। इस दौरान शो की जज माधुरी दीक्षित ने नीतू कपूर को उनकी बहू यानि एक्ट्रेस आलिया के
07 Oct, 2022 03:23 PMमुंबई: बाॅलीवुड का क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्दी ही बी-टाउन के पेरेंटहुड क्लब में शामिल होने वाले हैं। कपल अपनी लाइफ के इस नए फेज में प्रवेश करने के लिए एकदम तैयार है। ऐसे में कपूर फैमिली अपने परिवार में एक नन्हे सदस्य का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड है। वे बच्चे के आने की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
हाल ही में जल्द दादी बनने वाली नीतू कपूर पाॅपुलर डांस रियालिटी शो 'झलक दिख लाजा 10' पर पहुंची। इस दौरान शो की जज माधुरी दीक्षित ने नीतू कपूर को उनकी बहू यानि एक्ट्रेस आलिया के लिए खूबसूरत गिफ्ट दिया क्योंकि वह जल्द ही पहली बार मां बनने वाली हैं।
हाल ही में इसे जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमें में शो के जज करण जौहर को शो में नीतू कपूर का स्वागत करते देखा जा सकता है। इस स्पेशल एपिसोड को कपूर फैमिली को डेडीकेट किया गया है। शो की कंटेस्टेंट्स में से एक नीति टेलर ने रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की शादी को अपने आइवरी वेडिंग लुक के साथ फिर से प्रेजेंट किया और नीतू कपूर को भावुक कर दिया।
परफॉर्मेंस के बाद में नीतू कपूर को कंटेस्टेंट नीति को आशीर्वाद दिया और नीति को गले भी लगाया। नीति की परफॉर्मेंस को खूबसूरत बताते हुए नीतू कपूर ने कहा-मैं बहुत इमोशनल हो गई हूं।
इसके बाद माधुरी नीतू कपूर को एक बाल गोपाल देती हैं और कहती हैं-नीतू जी अभी उनकी शादी भी हो गई और वे अब माता-पिता बनने जा रहे हैं। आलिया के लिए मैं कुछ लेकर आई हूं...और वो हैं बाल गोपाल।
गौरतबल है कि 5 अक्टूबर 2022 को आलिया भट्ट की गोद भराई हुई थी। इसमें कपूर फैमिली, भट्ट परिवार और आलिया के दोस्त शामिल हुए थे। आलिया ने अपने खूबसूरत गोद भराई फंक्शन की कुछ अंदर की झलकियां इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये हम सबके साथ शेयर की थीं।इन तस्वीरों में आलिया के चेहरे पर मदरहुड का प्यारा ग्लो साफ देखा जा सकता है। आलिया ने कैप्शन लिखा था-"सिर्फ प्यार।"