गणेश चतुर्थी पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है तो हमारे बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पत्नी नीता अंबानी ने घर पर भगवान गणेश का वेलकम किया।
03 Sep, 2019 11:45 AMबॉलीवुड तड़का टीम। गणेश चतुर्थी पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है तो हमारे बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पत्नी नीता अंबानी ने घर पर भगवान गणेश का वेलकम किया। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स का अंबानी परिवार के यहां तांता लग गया। कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ क्रिकेटर और अन्य मशहूर हस्तियां भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंची। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित नेने और उनके पति श्रीराम नेने भी पहुंचे थे।
माधुरी ने आमिर खान के साथ फोटो क्लिक्स कराए। उस समय उनके पति साइड में खड़े दिख रहे थे। माधुरी के हाथ में मेहमानों को दी जाने वाली माला भी दिख रही थी। जहां आमिर खान सफ़ेद कढ़ाई वाला कुर्ता पहन रखा था वहीँ माधुरी दीक्षित खूबसूरती से कढ़ी हुई गुलाबी साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही थीं।
Madhuri Dixit Images
Madhuri Dixit Pictures
Madhuri Dixit And Aamir Khan Images
हर साल गणपति बप्पा का आगमन होता है और उनके आने से हर जगह खुशियाँ छा जाती हैं! इन्हीं खुशियों को सेलिब्रेट करने और गणेश चतुर्थी मनाने के लिए लोग एकत्र होते हैं और मुस्कुराहट बिखेरते हैं।