main page

डांस गुरू सरोज खान के निधन से बिखर गईं माधुरी दिक्षित, बोली 'एक अद्भुत प्रतिभाशाली शख्सियत को खो दिया'

Updated 03 July, 2020 12:08:29 PM

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। देर रात लेजेंडरी कोरियोग्राफर की मौत ने स्टार्स को झकझोर कर रख दिया है। अब सोशल मीडिया पर सितारे सरोज खान को श्रद्धाजलि दे रहे हैं। डांस गुरू की मौत से माधुरी दिक्षित को गहरा सदमा लगा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्वीट कर उन्हें सांत्वना दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। देर रात लेजेंडरी कोरियोग्राफर की मौत ने स्टार्स को झकझोर कर रख दिया है। अब सोशल मीडिया पर सितारे सरोज खान को श्रद्धाजलि दे रहे हैं। डांस गुरू की मौत से माधुरी दिक्षित को गहरा सदमा लगा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्वीट कर उन्हें सांत्वना दी है।

Bollywood Tadka


माधुरी दिक्षित ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मैं अपनी दोस्त और गुरु सरोज खान को खोने से बिखर गई हूं। डांस में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मेरी मदद करने के लिए हमेशा उनके काम के लिए आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। आप हमेशा याद आएंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना।''

बता दें माधुरी दिक्षित सरोज खान के फेवरेट स्टूडेंट थीं। माधुरी भी उन्हें अपना सच्चा डांस गुरू मानती थीं। सरोज खान ने माधुरी के धक-धक, डोला रे डोला, एक दो तीन, चोली के पीछ क्या है जैसे कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ किया था। बताते चलें सरोज खान ने फिल्म 'कलंक' में ‘तबाह हो गए’ माधुरी के लिए ही किया आखिरी गाना कोरियोग्राफ किया था।

 

Bollywood Tadka

 

Edited By: suman prajapati

madhuri dixitpaidtributedance gurusaroj khanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...