बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर अपने स्टनिंग और ग्लैमरस लुक ने सभी का दिल जीत लेती हैं। वो भले ही 52 साल की हो गई हो, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।
05 Jun, 2019 12:53 PMमुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अक्सर अपने स्टनिंग और ग्लैमरस लुक ने सभी का दिल जीत लेती हैं। वो भले ही 52 साल की हो गई हो, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में माधुरी ने फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Madhuri Dixit Ki Photo
इन तस्वीरों में माधुरी ट्रेडिशनल लुक में कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में उनकी कातिलाना अदाएं और खूबसूरत देख आपकी सांसे थम जाएंगी। पहली तस्वीरों में वो रेड नेट ड्रेस में हुस्न के जलवे बिखेरती दिख रही हैं।
Madhuri Dixit Pic
दूसरी तस्वीरों में वो पिंक और ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी दिलकश अदाएं आपको दीवाना बना देंगी।
Madhuri Dixit Hd Wallpaper
तीसरी तस्वीरों में वो ऑफ व्हाइट और ब्लू सूट में काफी सुंदर लग रही हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज आपका दिल चुरा लेगा। उनकी तस्वीेरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।
Madhuri Dixit Photo
बता दें कि माधुरी बेनिसाल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। उनके चाहने वालो की कोई कमी नहीं। सोशल मीडिया पर कई लोग उनको फॉलो करते हैं।
Madhuri Ki Photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनको असली पहचान 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' से मिली थी।
Madhuri Dixit Hd Photo
इस फिल्म में उनके ऑपोजिट अनिल कपूर थे। इसी साल उनको दो फिल्मों 'टोटल धमाल' और 'कलंक' में देखा गया था। इसके अलावा वह टीवी शो डांस दीवाने 2 में जज के रुप में नजर आ रही हैं।