फेमस एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लेकर अपनी खूबसूरती तक हमेशा फैंस का दिल जीतती आई हैं। आज भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस की संक्खा हजारों से कहीं ज्यादा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो शेयर होते ही वो तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस का ऐसा ही लुक सामने आया है, जिसे फैंस द्वारा उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
18 Feb, 2020 04:17 PMबॉलीवुड तड़का टीम. फेमस एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित फिल्मों में अपने दमदार किरदार से लेकर अपनी खूबसूरती तक हमेशा फैंस का दिल जीतती आई हैं। आज भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस की संक्खा हजारों से कहीं ज्यादा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटो शेयर होते ही वो तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस का ऐसा ही लुक सामने आया है, जिसे फैंस द्वारा उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें एक्ट्रेस की ये तस्वीरें फिल्म प्रोड्यूसर की बेटी की रिसेप्शन पार्टी की हैं, जहां वो पति श्रीराम माधव के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कपल का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।
लुक की बात करें तो इस दौरान माधुरी गोल्डन शिमरी गाउन में बला की खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
गाउन के साथ मैचिंग इयररिंग्स और कंगन उनके लुक की ग्रेस को बढ़ा रहे हैं। मिनिमल मेकअप, मैरून लिपस्टिक, बिंदी और बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
वहीं उनके पति श्रीराम ब्लैक पैंट कोट में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए कपल हाथों में हाथ डाल कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर, माधुरी को आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'कलंक' में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं।