कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से काफी लोगों को प्रभावित होना पड़ा है। ऐसे में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के मौके पर बाल मजदूरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। वो We 2020 नामक एक ऑर्गेनाइजेशन को सपोर्ट कर रही हैं, जो कल्चरल परफॉर्मेंस के जरिए मुंबई स्लम्स में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए फंड जुटा रहा है।
13 Jun, 2020 11:16 AMबॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से काफी लोगों को प्रभावित होना पड़ा है। ऐसे में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर के मौके पर बाल मजदूरी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। वो We 2020 नामक एक ऑर्गेनाइजेशन को सपोर्ट कर रही हैं, जो कल्चरल परफॉर्मेंस के जरिए मुंबई स्लम्स में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए फंड जुटा रहा है।
बका दें माधुरी इनर स्किल्स के माध्यम से प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने बेटे के साथ सिंगिंग परफॉर्मेंस के जरिए जरूरतमंदों की मदद के लिए फंड जुटाया था और अब बाल मजदूरों के लिए आवाज उठाई है।
माधुरी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, बाल मजदूरी को कहें ना। वो स्कूल और अपने घरों से संबंध रखते हैं। वो देश का भविष्य है और उन्हें सुरक्षित रखना और सपोर्ट करना हमारी जिम्मेदारी है। चलों उन बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं, जो जरूरतमंद हैं। हमारा छोटा सा योगदान उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।
काम की बात करें तो लॉकडाउन के बाद माधुरी टीवी रियलिटी शो डांस दीवाने का हिस्सा होंगी। इस शो में एक्ट्रेस जज के तौर पर नजर आएंगी।