main page

भाई के बाद अब सिर से उठा मां का साया: नहीं रहीं महेश बाबू की मां इंदिरा देवी, लंबे समय से थी बीमार

Updated 28 September, 2022 09:55:39 AM

साल 2022 साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया। वहीं अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा। महेश बाबू  की मां इंदिरा देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया। इंदिरा देवी उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थी। कहा जा रहा है कि वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थी और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

मुंबई: साल 2022 साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया। वहीं अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा। महेश बाबू  की मां इंदिरा देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया।

Bollywood Tadka

 

इंदिरा देवी उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थी। कहा जा रहा है कि वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थी और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

Bollywood Tadka

महेश बाबू की फैमिली की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर कहा-'दिग्गज अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। '

Bollywood Tadka

आज 1 बजे होगा अंतिम संस्कार 

रिपोर्ट्स की मानें तो अंतिम दर्शन के लिए इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को 1 बजे बाद महाप्रस्थानम में होगा। 

इंदिरा देवी से अलग होने के बाद सुपरस्टार कृष्णा नेविजयनिर्माला से शादी कर ली थी।उसके बाद इंदिरा देवी अकेली रहती थी। उन्होंने पुनर्विवाह नहीं नहीं किया था। बता दें, महेश बाबू और उनकी मां के बीच काफी अच्छी बाॅन्डिंग थी। वह हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए अपने प्यार का  इजहार करते दिखाई देते थे। 

Content Writer: Smita Sharma

Mahesh BabuMotherIndira DeviPasses AwayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...