सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पूरे दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझने नाम ही नहीं ले रही है। सुशांत के फैंस और करीबी लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब तक सुशांत के परिवार-फैंस से लेकर उनके करीबी दोस्त और कई स्टार उन्हें जल्द न्याय दिलाने की मांग कर चुके हैं। इसी बीच सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक महेश शेट्टी ने भी अपने दोस्त के लिए आवाज उठाई है।
17 Aug, 2020 11:12 AMबॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पूरे दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझने नाम ही नहीं ले रही है। सुशांत के फैंस और करीबी लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब तक सुशांत के परिवार-फैंस से लेकर उनके करीबी दोस्त और कई स्टार उन्हें जल्द न्याय दिलाने की मांग कर चुके हैं। इसी बीच सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक महेश शेट्टी ने भी अपने दोस्त के लिए आवाज उठाई है।
एक्टर महेश शेट्टी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के दिनों से ही सुशांत के दोस्त बने थे। सुशांत की मौत की अचानक खबर सुनकर उन्हें काफी गहरा सदमा लगा था और अब तक वो इस मामले में चुप थे, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद उन्हें कोई न्यान नहीं मिलता हुआ देख उन्होंने अपनी जुबान खोली है और आवाज उठाई है।
सुशांत के लिए न्याय की मांग करते हुए महेश ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो हाथ जोड़े हुए दिखाई दिए। तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा,
पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'सच्चाई को जीतने दो। हम सब पॉजिटिव हैं।'
रिया पर लगा चुके हैं गंभीर आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब बिहार पुलिस ने इस मामले में महेश शेट्टी से पूछताछ की थी तो उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सुशांत के ज्यादातर कर्मचारियों को रिया और उसकी मां ने बदल दिया था। रिया सुशांत का उसके दोस्तो और परिवार से बात करना पसंद नहीं करती थी। उसने लॉकडाउन से पहले सुशांत की ओर से बॉडीगार्ड को भी बर्खास्त कर दिया था।