main page

जगन्नाथ यात्रा के दौरान टीवी एक्ट्रेस से हुई छेड़छाड़, पोस्ट शेयर कर बताई आपबीती

Updated 17 July, 2018 05:00:25 PM

टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने हाल ही में इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह छेड़खानी की शिकार हुई हैं। वह लिखती है कि पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ लड़कों ने उन्हें धक्का दिया, अश्लील बातें कही और थप्पड़ तक मारने की कोशिश की।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने हाल ही में इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह छेड़खानी की शिकार हुई हैं। वह लिखती है कि पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ लड़कों ने उन्हें धक्का दिया, अश्लील बातें कही और थप्पड़ तक मारने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह रथ यात्रा में होने वाली आरती के लिए जा रही थीं। उनकी गाड़ी मंदिर से थोड़ी दूर पर ही रोक दी गई। करीब 20-25 मिनट का सफर उन्हें पैदल चलकर ही तय करना था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह दोस्तों के साथ जा रही थीं, तभी कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी की। घटना से वह इतना घबरा गईं कि बिना दर्शन किए ही लौट गईं।

 

 

A post shared by Mahika Sharma (@memahikasharma) on


माहिका शर्मा ने लिखा,'मैं पुरी में रथ यात्रा की महाआरती में शामिल होने गई। वहां कुछ लोगों के झुंड ने मेरा मजाक उड़ाया, धक्का दिया और चांटा मारने तक की कोशिश की। मैं फिर भी चुप रही...कोई शिकायत नहीं की...और मैं यह करना भी नहीं चाहती।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरा विश्वास है जगन्नाथ भगवान न्याय करेंगे। वे उनके बच्चे हैं, मैं भी उनकी बेटी हूं। मैंने माफ कर दिया क्योंकि हम सब एक हैं।'

 

 

A post shared by Mahika Sharma (@memahikasharma) on


एक्ट्रेस ने बताया कि उस घटना के बाद से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट की और गंदे मैसेज भी भेजे। पोस्ट में एक्ट्रेस ने सफाई पेश करते हुए लिखा, 'मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि वैसा क्यों हुआ। मैं बहुत दुविधा में थी, मानो काम करना अपराध है। हम सब इंसान हैं। हमारी खवाहिशें होती हैं, हम किसी को पसंद करते हैं, हमारी कल्पनाएं होती हैं। ' बता दें कि माहिका शर्मा टीवी शो एफआईआर में काम कर चुकी हैं। 

 

 

A post shared by Mahika Sharma (@memahikasharma) on


गौरतलब है कि पिछले दिनों एक्ट्रेस एडल्ट फिल्म मेकर डैनी ए के साथ काम करने की वजह से ट्रोल हुई थी। इसके बाद उन्होंने बयान दिया था कि वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं। इस बयान के लिए भी उनकी खूब आलोचना हुई।

:

Mahika SharmaJagannath Rath YatraMolested

loading...