main page

कभी पैसों के लिए समारोह में रिबन काटती थी ये हसीना, इंटरव्यू के दौरान छलका दर्द

Updated 13 November, 2017 05:11:44 PM

बॉलीवुड महिमा चौधरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख़ खान के साथ परदेश फिल्म से की थी। इस समय महिमा चौधरी काम ना मिलने की वजह से दुखी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान महिमा का यह दर्द छलक पड़ा।

मुंबई: बॉलीवुड महिमा चौधरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख़ खान के साथ परदेश फिल्म से की थी। इस समय महिमा चौधरी काम ना मिलने की वजह से दुखी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान महिमा का यह दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उनकी उम्र की अभिनेत्रियों के लिए रोल लिखे ही नहीं जाते हैं, जिस वजह से उन्हें इंडस्ट्री छोडनी पड़ी।

Bollywood Tadka

महिमा ने कुछ टीवी शो में किया बतौर जज काम

एक इंटरव्यू में महिमा ने अपना दर्द जाहिर किया। महिमा ने कहा कि मनमुताबिक रोल ना मिलने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी। महिमा ने बताया कि ववाह सिंगल मदर थी और उन्हें पैसे भी कमाने थे। बच्चे के साथ फिल्म में काम करना मुश्किल होता है। उसके बाद उन्होंने कुछ टीवी शो में बतौर जज काम किया। साथ ही कई समारोहों में उन्होंने रिबन काटने का भी काम किया। उनके हिसाब से यह सुविधाजनक था। इसकी वजह से उन्हें जल्दी ही अच्छे पैसे भी मिलने लगे थे।

Bollywood Tadka

फिल्मों में आने के लिया बदला था असली नाम

महिमा ने आगे बताया कि, “अब जबकि मैं पलटकर देखती हूं तो लगता है कि उन कामों ने मुझे बतौर एक्ट्रेस बर्बाद कर दिया।“ आपको बता दें 2006 के बाद महिमा धीरे-धीरे पर्दे से दूर हो गयी। महिमा लम्बे अंतराल के बाद एक बंगाली थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई दे चुकी हैं। महिमा ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों में काम किया था। महिमा का असली नाम ऋतु चौधरी है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला था। महिमा वीजे के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

Bollywood Tadka

:

mahima chaudharylife Tragedy

loading...