main page

संजय दत्त की पत्नी की वजह से टूटा था महिमा चौधरी का रिश्ता, जानिए एेसी ही कुछ दिलचस्प बातें

Updated 13 September, 2018 05:47:26 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज अपना 45वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 में हुआ था। महिमा ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ''परदेस'' से डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म के साथ-साथ महिमा ने आमिर खान के साथ एक कोला ब्रैंड का एड कर चर्चा में आई थीं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी आज अपना 45वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। महिमा का जन्म 13 सितंबर 1973 में हुआ था। महिमा ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे।

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म के साथ-साथ महिमा ने आमिर खान के साथ एक कोला ब्रैंड का एड कर चर्चा में आई थीं। यह एड 'परदेस' के रिलीज से पहले ही आया था। 'परदेस' भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी लेकिन उसके बाद उनका करियर कुछ खास ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।

 

Bollywood Tadka


महिमा अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। महिमा का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जुड़ा था। वो करीब 6 साल तक पेस के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन यह रिश्ता आगे तक नहीं चल सका। लिएंडर के साथ ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया। महिमा ने कहा कि लिएंडर पेस भले ही एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं लेकिन वह बतौर इंसान बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि साल 2005 में लिएंडर और महिमा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान लिएंडर की नजदीकियां संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ बढ़ती जा रही थी। महिमा से ब्रेकअप के बाद लिएंडर ने रिया से शादी की लेकिन दोनों के बीच भी तलाक हो गया। साल 2006 में अचानक महिमा की शादी की खबर आई। बताया गया कि प्रेग्नेंसी की वजह से महिमा ने जल्दबाजी में शादी की।

 

Bollywood Tadka

 

उन्होंने आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की। दोनों की एक बेटी अरियाना हैं। महिमा और बॉबी की ये शादी ज्यादा दिनों नहीं चली और 2013 से वो अपने पति से अलग रहने लगीं।

 

Bollywood Tadka


फिल्में छोड़ने के बाद महिमा रियलिटी टीवी शोज करने लगीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना करियर खत्म होने के पीछे इसे भी जिम्मेदार बताया। महिमा ने कहा कि सिंगल मदर होने की वजह से फिल्मों में काम करना काफी मुश्किल था। पैसे कमाने के लिए वो इवेंट्स में जाने लगीं। साथ ही रियलिटी टीवी शोज करने लगीं। जिससे उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया।

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Konika

Mahima Chaudhrybirthday special

loading...