भारत में इन दिनों कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे मुश्किल में कई सेलेब्स आगे आकर गरीबों की मदद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में ''बिग बाॅस 13'' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा गरीबों को खाना बांटते हुए नजर आए थे। पारस ने इसका वीडियो क
11 Apr, 2020 12:55 PMमुंबई: भारत में इन दिनों कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे मुश्किल में कई सेलेब्स आगे आकर गरीबों की मदद कर रहे हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा गरीबों को खाना बांटते हुए नजर आए थे। पारस ने इसका वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था।
इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर जय भानुशाली ने बिना नाम लिये इसे पब्लिसिटी स्टंट बता दिया था। जय ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-' जरूरतमंद लोगों को खाना बांटना कोई पीआर स्टंट नहीं है। लेकिन अब कई स्टार्स के लिए ये पीआर स्टंट बन गया है।
अगर सच में इन लोगों की दुआ चाहते हैं तो कृपया अपने फोन घर पर रखकर जाएं। जय यहीं नहीं रुके उन्होंने एक ट्वीट में लिखा-'कई लोग इस टाइम भी पब्लिसिटी पाना चाहते हैं। कृपया फोटोज और वीडियोज न बनाएं। ऐसे बहुत सारे एक्टर्स हैं जो सस्ती पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहे हैं।
भूख का मजाक मत उड़ाओ। वहीं जय के इस ट्वीट के बाद माहिर ने उन्हें जवाब दिया। एक इंटरव्यू में माहिरा ने कहा-'कुछ लोगों को मेरा जरुरतमंदों को खाना बांटना एक पब्लिसिटी स्टंट लगता है। मैं बस लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही थी। माहिरा ने आगे कहा कि उन्हें बिग बॉस 13 की वजह से इतना फेम मिला है कि अब उन्हें किसी भी तरह का पब्लिसिटी स्टंट करने की कोई जरुरत नहीं है।
बता दें कि माहिरा ने खाना बांटने वाले वीडियो इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'हम मानते हैं कि आप में से अधिकांश लोगों को यह दिखावा लगता है। हम आपके विचारों का सम्मान करते हैं। यहां तक कि हम मानते हैं कि दान वह चीज है जिसे हम अपने दिल से करते हैं और उसका कोई प्रमाण नहीं होना चाहिए।
लेकिन ईमानदारी से यह लोगों को प्रेरित करने का एक वास्तविक प्रयास था। हम सब एक साथ हैं। हमारा एक साझा उद्देश्य है। सकारात्मक रहें और सुरक्षित रहें।'काम की बात करें तो 'बिग बाॅस 13' के बाद माहिरा पारस के साथ म्यूजिक वीडियो बारिश में नजर आईं थी। इस साॅन्ग फैंस ने काफी पसंद किया।