एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। बीते दिनों अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थी। कपल इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहा है, जिसकी तस्वीरें शेयर कर अर्जुन और मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है।
03 Dec, 2021 12:43 PMमुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। बीते दिनों अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थी। कपल इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहा है, जिसकी तस्वीरें शेयर कर अर्जुन और मलाइका ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है।

तस्वीरों में मलाइका बिकिनी लुक में नजर आ रही है। एक्ट्रेस शिप में लेट कर सनलाइट का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही है। वहीं अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।

एक्टर शिप पर खड़े होकर पोज दे रहे हैं। कपल दुनिया से दूर एक-साथ बीच के किनारे सुकून के पल बिता रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आए थे।

अब अर्जुन डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ काम करते दिखाई देंगे।
