main page

शादी की खबरों के बीच हाॅस्पिटल पहुंचे अर्जुन-मलाइका, सामने आईं तस्वीरें

Updated 13 April, 2019 10:31:06 AM

बाॅलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को लेकर बाजार गर्म है। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। शुक्रवार शाम को अर्जुन-मलाइका को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को लेकर बाजार गर्म है। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। शुक्रवार शाम को अर्जुन-मलाइका को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,अर्जुन कपूर फोटो,अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

इस दौरान दोनों ही कैजुआल लुक में दिखे। सीधे अस्पताल तक पहुंचने की बजाय दोनों दूसरी तरफ गाड़ी रोककर, सड़क पार कर अस्पताल गए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,अर्जुन कपूर फोटो,अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

तस्वीरों में मलाइका अर्जुन से आगे चल रही हैं। इस दौरान मलाइका कैमरों को इग्नोर करती दिखीं। दोनों अस्पताल क्यों गए थे इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,अर्जुन कपूर फोटो,अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

हाल ही मलाइका ने एक बार फिर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'करीबी व्यक्ति, एक ऐसा इंसान जिससे आप मिलने के साथ ही एक कनेक्शन महसूस कर रहे हों, ऐसा गहरा कनेक्शन इससे पहले आपने कभी महसूस नहीं किया है। समय के साथ ये लगाव और गहरा होता चला गया।' 

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,अर्जुन कपूर फोटो,अर्जुन कपूर,

बता दें कि बीते दिनों खबरें सामने आईं थीं कि दोनों इस महीने की 19 तारीख यानी (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अब शादी की तारीख बदलने की खबरें सामने आ रही हैं।कोई पार्टी हो या इवेंट, मलाइका-अर्जुन साथ में ही देखे जाते हैं।

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,अर्जुन कपूर फोटो,अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। इतना ही नहीं दोनों अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स भी करते हैं। वर्कफ्रंट की बता करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। 

Bollywood Tadka,अर्जुन कपूर इमेज,अर्जुन कपूर फोटो,अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा इमेज,मलाइका अरोड़ा फोटो,मलाइका अरोड़ा पिक्चर

 

: Smita Sharma

malaika aroraarjun kapoorspottedhospitalBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...