main page

बैंड बाजा बारात: दूसरी बार दुल्हन बनेंगी 48 साल की मलाइका! इस साल लेंगी बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग लेंगी सात फेरे

Updated 18 May, 2022 03:24:03 PM

बाॅलीवुड में बीते साल से ही वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां साल 2021 के आखिर में कैटरीना कैफ- विक्की कौशल और इसी साल अप्रैल में आलिया भट्ट- रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब एक और स्टार कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहा है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि फैंस की पसंदीदा और चहेते अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा है। जी हां, आपने ठीक सुना..लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा ये कपल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मुंबई: बाॅलीवुड में बीते साल से ही वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां साल 2021 के आखिर में कैटरीना कैफ- विक्की कौशल और इसी साल अप्रैल में आलिया भट्ट- रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब एक और स्टार कपल अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहा है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि फैंस की पसंदीदा और चहेते अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा है। जी हां, आपने ठीक सुना..लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा ये कपल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

Bollywood Tadka

रिपोर्टस की मानें तो मलाइका और अर्जुन इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं क्योंकि दोनो इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे। रणबीर-आलिया और कैटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से होगी।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन-मलाइका एक भव्य तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों सादगी में विश्वास करते हैं इसलिए वह अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेंगे। पार्टी की मेजबानी फिल्म इंडस्ट्री और इस कपल के बहुत करीबी सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस दौरान परिवार के सदस्य सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के पेरेंट्स शामिल होंगे। करीना इस कपल के बेहद करीब है ऐसे में उनका नाम भी लिस्ट में शामिल हो सकता है। 

Bollywood Tadka

खबरों के अनुसार मलाइका और अर्जुन अपनी शादी की ड्रेस पर भी बहुत भारी खर्चा नहीं करेंगे। शादी रजिस्टर कराने के दिन मलाइका एक साधारण लेकिन आकर्षक साड़ी में, जबकि अर्जुन एक साधारण से कुर्ते में हो सकते हैं। पार्टी के लिए दोनों वेस्टर्न आउटफिट का चुनाव कर सकते हैं।

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि र्जुन कपूर तो पहली बार शादी करने जा रहे हैं जबकि मलाइका अरोड़ा की दूसरी शादी है। अर्जुन से पहले मलाइका ने अरबाज खान से शादी रचाई थी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में अपने 18 साल लंबी शादी को खत्म कर हर किसी को हैरान कर दिया था। अरबाज और मलाइका दोनों का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है।

Content Writer: Smita Sharma

Malaika AroraArjun KapoorTie the KnotIntimate WeddingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...