एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस को अपने सोशल अकाउंट पर देती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने एक तस्वीर शेयर कर बताया कि उनकी आंटी का निधन हो गया है। जिनके जाने से एक्ट्रेस काफी दुखी है।
19 Feb, 2021 04:31 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस को अपने सोशल अकाउंट पर देती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने एक तस्वीर शेयर कर बताया कि उनकी आंटी का निधन हो गया है। जिनके जाने से एक्ट्रेस काफी दुखी है।
मलाइका अपनी जेसी अम्मा के बेहद करीब थी और उनके निधन से उन्हें काफी सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्ट्रेस ने एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें उनकी जेसी अम्मा भी हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरी अम्मास..हमारी लाइफलाइन ... RIP जेसी अम्मा।
बता दें मलाइका को बीते दिन बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया था, जिसमें वो एक्टर के साथ अपनी मां के घर डिनर के लिए पहुंची थी। एक्ट्रेस इन तस्वीरों को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं।