एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का फैशन, स्टाइल और स्वैग हमेशा चर्चा में रहता है। कैजुअल आउटिंग या पार्टी मलाइका हमेशा अपने बोल्ड लुक से फैंस को मात देती है। हाल ही में कुछ ऐसी ही तस्वीरे सामने आई हैं, जिसमें वो अपने लुक को टॉप में रखते हुए बोल्ड नेस फ्लॉन्ट कर रही हैं।
09 Feb, 2020 02:05 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का फैशन, स्टाइल और स्वैग हमेशा चर्चा में रहता है। कैजुअल आउटिंग या पार्टी मलाइका हमेशा अपने बोल्ड लुक से फैंस को मात देती है। हाल ही में कुछ ऐसी ही तस्वीरे सामने आई हैं, जिसमें वो अपने लुक को टॉप में रखते हुए बोल्ड नेस फ्लॉन्ट कर रही हैं।
मलाइका ने ये तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाथों से बात.. क्योंकि मैं सुन नहीं रही।'
तस्वीर शेयर करते ही वो तेजी से वायरल होने लग गईं। फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान मलाइका पर्पल कलर के शायनी पैंटसूट में नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने पर्ल इयररिंग्स पहने हुए हैं। मस्कारा आईज, न्यूड लिप्स और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए मलाइका कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।