main page

बॉयफ्रेंड के साथ मलाइका ने इवेंट में मारी स्टाइलिश एंट्री, लेडीलव संग पोज देते जबरदस्त केमिस्ट्री बनाते दिखे अर्जुन कपूर

Updated 25 March, 2023 01:01:38 PM

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों को अक्सर किसी इवेंट या पार्टी में एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच बीती रात एक बार फिर कपल को एक साथ रेड कार्पेट पर पॉवर कपल गोल्स देते देखा गया जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों को अक्सर किसी इवेंट या पार्टी में एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच बीती रात एक बार फिर कपल को एक साथ रेड कार्पेट पर पॉवर कपल गोल्स देते देखा गया जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन ने एक साथ इवेंट में स्टाइलिश एंट्री मारी। इस दौरान मलाइका ब्लैक कलर के गाउन में बेहद ग्लैमरस लगीं। बेली कट बैकलेस गाउन में एक्ट्रेस का हॉट लुक देखने को मिला।

Bollywood Tadka

 

मिनिमल मेकअप और बालों की चोटी बनाए मला का हुस्न देखते ही बन रहा है। वहीं अर्जुन कपूर इस दौरान पर्पल पैंटसूट में काफी डैशिंग दिखे।

 

Bollywood Tadka

 

रेड कार्पेट पर अर्जुन ने गर्लफ्रेंड की पतली कमरिया पर हाथ रख जबरदस्त पोज दिए। दोनों अपनी केमिस्ट्री से लोगों का खूब ध्यान खींचते नजर आए।

Bollywood Tadka


बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार का इज़हार करते रहते हैं।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Malaika Arorastylish entryeventboyfriendArjun KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...